class="s-light site-s-light">     लक्सर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। - janwani express

लक्सर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

लक्सर। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद भर में संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 24 जनवरी को दौराने गश्त कोतवाली लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस टीम ने धर्मेंद्र पुत्र बालचंद निवासी भोगपुर तथा प्रवीन पुत्र सुदेश निवासी बड़ाकोढ़ा को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा कर लिया है। बरामदगी में दो नाजायज चाकू शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल स्वदेश कुमार राय, कांस्टेबल अमित रावत, अरविंद चौहान और रघुनाथ पंचपाल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Share.

Contact is protected!