class="s-light site-s-light">

    फिर लौट आया कोरोना! गुजरात-बेंगलुरु से उत्तराखंड में एंट्री, दो पॉजिटिव केस से मचा हड़कंप - janwani express

देहरादून। देश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। इस बार वायरस ने खामोशी से फिर पाँव पसारने शुरू कर दिए हैं। उत्तराखंड में भी अब इसकी मौजूदगी दिखने लगी है। राज्य में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं, भले ही दोनों ही मामले स्थानीय नहीं हैं, लेकिन सतर्कता की ज़रूरत अब पहले से कहीं ज़्यादा है।

पहला मामला गुजरात से आई एक महिला का है, जो ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती हैं। 57 वर्षीय महिला को डायबिटीज़ और अन्य बीमारियां भी हैं, जिससे उनका केस गंभीर श्रेणी में गिना जा रहा है। वहीं, दूसरी मरीज खुद एम्स की महिला चिकित्सक हैं, जो हाल ही में बेंगलुरु से लौटी थीं और अब होम आइसोलेशन में हैं।

“यह समय लापरवाह होने का नहीं है, बल्कि ज़िम्मेदारी निभाने का है” – यह कहना है स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा का। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक कोई स्थानीय संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन खतरा टला नहीं है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने और किसी भी पॉजिटिव केस पर जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश दे दिए गए हैं।

राज्य में मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, ऑक्सीजन स्टॉक, दवाइयां और उपकरणों की व्यवस्था को भी चेक किया जा रहा है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version