कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने गर्मी से जूझते राहगीरों को पिलाया रुहाफजा। - janwani express

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर स्थित दुर्गा चौक पर आज कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष वैशाली शर्मा ने भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को रूहफ्सा, आम पन्ना और रसना जैसे ठंडे पेयदान किया।

वैशाली शर्मा लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया है। वैशाली ने कहा कि समाज सेवा उनके लिए एक कर्तव्य है और वह इसे निभाने में गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना था। इस अवसर पर आराध्य सेठी, आरुष खत्री, नैतिक अरोड़ा, आशा रानी और शैफाली अरोड़ा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version