class="s-light site-s-light">

    57 मुकदमे, राजनीतिक कनेक्शन, कई राज्यों में नेटवर्क— कौन है गैंगस्टर विनय त्यागी

हरिद्वार/रुड़की। पुलिस हिरासत में पेशी के लिए लाए जा रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर बीते दी। लक्सर फ्लाईओवर के पास हमला हो गया था । हमलावर बाइक पर नकाब पहनकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद भीड़ के बीच से निकल गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है। घायल विनय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।


जानकी के मुताबिक विनय त्यागी मूल रूप से खाईखेड़ी, मुजफ्फरनगर का निवासी है। उस पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में कुल 57 अपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे है । त्यागी ने सहारनपुर की देवबंद सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। आपको बता दे कि राजनीतिक गलियारों में उसकी सक्रियता चर्चा का विषय रही, खासकर तब जब उसकी पत्नी ने पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख के पद पर लगातार दो बार जीता। परिवार ने मेरठ में भी अपना आवास बनाया था, जिसे लेकर पूर्व में कई विवादित चर्चाएँ सामने आई थीं।

शुरुआती अपराध से लेकर गैंगस्टर एक्ट तक कैसे पहुँचा विनय त्यागी नाम

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विनय का नाम 90 के दशक के अंत में टिंकू के पिता मेरठ में नौकरी करते थे। वहीं पर विनय त्यागी की पढ़ाई भी हुई। अपराध की राह पकड़ी तो साल 1996 में खाईखेड़ी में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद संदीप उर्फ टोनी और उसके बहनोई गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी प्रदीप की हत्या में नाम आया। बाद के वर्षों में छपार, नई मंडी और पुरकाजी जैसे थानों में अलग-अलग मामलों में उसका नाम दर्ज होता रहा ।

फाइल फोटो गैंगस्टर वनय त्यागी

देहरादून के नेहरु कॉलोनी थाने में डॉ. प्रमोद त्यागी ने अपनी गाड़ी से गहने, रुपये और अन्य सामान चोरी होने का मुकदमा इसी साल 14 सितंबर को दर्ज कराया था। पुलिस ने 13 अक्तूबर को टिंकू और खाईखेड़ी निवासी भाकियू नेता हरिओम त्यागी को पकड़ लिया। इसके अलावा, एक छपार थाने में विनय त्यागी पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का मुकदमा भी सात साल पहले दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने वादी को नोटिस जारी कर दिया था, जिसकी सुनवाई 10 मार्च को होगी।

हाथ में बंदूक लिए बदमाशों को भागते हुए देखते रहे पुलिसकर्मी

हाथ में बंदूक लिए भागता हुआ बदमाश पीछे खड़े पुलिसकर्मी

रुड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट लक्सर में पेशी पर लाए जा रहे पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर बुधवार दोपहर बदमाशों ने फ्लाईओवर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं हैं। वहीं वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाए गए। विनय त्यागी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर 0बनी हुई है।

पुलिस का बदमाशों की गिरफ्तारी पर जोर

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय एसपी देहात, सीओ और कई थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कानूनी दायरे में, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मुख्य फोकस फिलहाल फरार आरोपियों तक पहुँचने और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने पर है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version