class="s-light site-s-light">     गाड़ोवाली स्कूल का हुआ 10वीं तक उच्चीकरण, बेटियों की पढ़ाई को मिला नया रास्ता : अनुपमा रावत - janwani express

हरिद्वार । हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में शिक्षा को लेकर एक बड़ी सौगात मिली है। विधायक अनुपमा रावत की पहल पर गांव के विद्यालय को 10वीं कक्षा तक उच्चीकृत करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद गांव में खुशी का माहौल है और लोग इसे शिक्षा के क्षेत्र में अहम उपलब्धि मान रहे हैं।

अब तक गांव के बच्चों को आठवीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे गांव या कस्बों का रुख करना पड़ता था। दूरी और संसाधनों की कमी के कारण खासतौर पर बेटियों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ता था। कई परिवार सुरक्षा और आवागमन की दिक्कतों के चलते बेटियों की पढ़ाई बीच में ही रुकवा देते थे, लेकिन अब इस फैसले से स्थानीय स्तर पर ही 10वीं तक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उनका मानना है कि इस निर्णय से न केवल बच्चों का भविष्य मजबूत होगा, बल्कि बेटियों की शिक्षा को भी नया बल मिलेगा। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए विधायक और शिक्षा मंत्री मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह लंबे समय से गांव की प्रमुख मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे न केवल शिक्षा का स्तर सुधरेगा, बल्कि गांव के बच्चों को बेहतर अवसर भी मिलेंगे।

Share.

Contact is protected!