class="s-light site-s-light">

    रेलवे ट्रैक के पास मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस। - janwani express

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव से ऐथल की ओर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है वहीं पुलिस अब शव की शिनाख्त जुट गई है।

लक्सर पुलिस अनुसार, लक्सर हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर सीधडू से ऐथल की ओर रेलवे ट्रैक के समीप अज्ञात शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर रुड़की मोर्चरी भिजवा दिया है । लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

मृतक व्यक्ति का हुलिया लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच व उम्र लगभग 45 वर्ष है मृतक की हल्की सफ़ेद दाढ़ी व दाहिने हाथ पर महेंद्र सिंह नाम गुदा हुआ है व सफेद कुर्ते पजामे पहना हुआ है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version