class="s-light site-s-light">

    कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण रुका, घटिया सामग्री कआरोप

पथरी, हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही ईंटें और अन्य सामग्री बेहद घटिया क्वालिटी की है। ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया गया है।

चारदीवारी का यह कार्य स्थानीय विधायक निधि से करवाया जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों सलीम अहमद, मोहम्मद सलीम, गुलशन अंसारी और शाहिद अली ने निर्माण स्थल पर जाकर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा पहले से ही घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ।

कॉलम की कवालिटी पर भी सवाल


ग्रामीणों का कहना है कि चारदीवारी के कॉलम में भी गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। अब दीवार बनाने के लिए घटिया ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक विधायक निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण नहीं करतीं, तब तक निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

निर्माण कार्य पर नाराजगी


ग्रामीणों ने ठेकेदार की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि यह कब्रिस्तान पूरे गांव के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version