1905 की शिकायतों पर सीएम धामी का एक्शन मोड! खुद लिया फीडबैक, जनता बोली – काम हो गया, शुक्रिया सरकार - janwani express

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन 1905 के तहत की गई शिकायतों पर खुद फॉलोअप लिया। उन्होंने उन नागरिकों से दोबारा संवाद किया, जिनसे पहले भी समीक्षा बैठक में बात हो चुकी थी। इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनकी समस्याओं का समाधान हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने इसे शासन की पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित मामलों को समयबद्धता और गंभीरता से निपटाया जाए, ताकि कोई भी नागरिक समस्याओं में न उलझे।

सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनमानस को त्वरित राहत मिले। सीएम ने साफ कहा कि हमारी सरकार जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही तय करना और तकनीक के ज़रिए जनता से जुड़कर समस्याओं का सीधा समाधान देना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version