class="s-light site-s-light">

    सीडीओ हरिद्वार ने खानपुर में सिंघाड़ा यूनिट का सत्यापन किया

हरिद्वार। विकासखंड खानपुर में उजाला सीएलएफ (CLF) के अंतर्गत बनाए जा रहे संग्रहण केंद्र और सह प्रसंस्करण केंद्र का मुख्य विकास अधिकारी (CDO HARIDWAR) हरिद्वार भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान परियोजना, ब्लॉक प्रमुख खानपुर और खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। सीडीओ महोदया ने निर्माण कार्य की प्रगति का गहन निरीक्षण किया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदार और संबंधित स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।

सिंघाड़ा यूनिट का ट्रायल और मशीनों का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने स्थापित सिंघाड़ा यूनिट का ट्रायल भी किया । जिला परियोजना प्रबंधक ने मशीनों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया और उत्पादन प्रक्रिया की समीक्षा की। किसानों और यूनिट स्टाफ के बीच समन्वय को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि उत्पादन प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

मूलभूत सुविधाओं के लिए दिए निर्देश

सीडीओ महोदया ने बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को यूनिट की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तत्परता दिखाने को कहा ।

भविष्य की योजनाएं और किसानों की आय पर जोर

बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ चर्चा करती सीडीओ

सीडीओ ने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रसंस्करण और उत्पादन कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए यूनिट को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। भ्रमण के दौरान ब्लॉक स्टाफ की बैठक भी आयोजित की गई। सीडीओ ने सभी स्टाफ को विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय टीम की भागीदारी

इस मौके पर जिला परियोजना से जिला स्तरीय टीम ने भी भाग लिया। इस टीम में असिस्टेंट मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग), सहायक प्रबंधक (I&S), DTE NRLM, ब्लॉक स्तर के एनआरएलएम (BMM, DEO) एवं रीप स्टाफ (LC & AE-AH), सीएलएफ स्टाफ और सीएलएफ अध्यक्षा उपस्थित रहीं। सभी ने संग्रहण केंद्र, सह प्रसंस्करण केंद्र और सिंघाड़ा यूनिट के संचालन एवं प्रबंधन में योगदान देने के लिए विचार साझा किए।


यह भ्रमण संग्रहण केंद्र और सिंघाड़ा यूनिट की प्रगति का जायजा लेने और विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। सीडीओ ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता में कोई कमी न रहने की बात कही है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version