लक्सर (हरिद्वार)। लक्सर क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी की कैडर बैठक का आयोजन वरिष्ठ कार्यकर्ता इकराम हसन के आवास पर किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम की ओर से संगठनात्मक दिशा स्पष्ट की गई। बताया गया कि लक्सर विधानसभा में लगभग 70 प्रतिशत कैडर का गठन किया जा चुका है, जबकि शेष 20 से 30 प्रतिशत बूथों पर जल्द ही पूरी टीम तैनात की जाएगी।
पार्टी नेताओं ने दावा किया कि आजाद समाज पार्टी प्रदेशभर में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और हरिद्वार जिले में पांच सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया है। लक्सर सीट पर इकराम हसन को संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।
बैठक में मौजूद नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान इंजी. मोहनलाल (राष्ट्रीय कोर कमेटी मिशन 78), सत्येंद्र अशोक (प्रदेश सह-प्रभारी), मोहनदास पनियाला (जिला अध्यक्ष), काका सेठपुर (विधानसभा अध्यक्ष), अगमन कश्यप (विधानसभा उपाध्यक्ष), अंकित गुर्जर (जिला सचिव, भीम आर्मी), राजू (विधानसभा कोषाध्यक्ष), सुमित (विधानसभा प्रवक्ता), आदिल (विधानसभा महासचिव) सहित सचिन सेठपुर, जाबिर अली, गौरव गुर्जर, महिपाल चौहान, जॉनी प्रकाश, मांगेराम, विशाल कर्णवाल और फरहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को लक्सर में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और 2027 चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
