लक्सर। विधानसभा क्षेत्र के मुटकाबाद, फतेहपुर, मुंडाखेड़ा सहित कई गांवों में भारत रत्न की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता विभिन्न गांवों में पहुंचे और कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस दौरान ने बाबा साहेब के चित्र और प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं, जो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक मजबूत, शिक्षित और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भाजपा नेता का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
