class="s-light site-s-light">     लक्सर तेज़ाब कांड: झुलसे बच्चों से मिले आज़ाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी इकराम बसेड़ी, बोले—”न्याय दिलाकर ही चैन लूंगा” - janwani express

लक्सर। दिवाली की रात पटाखा विवाद में हुए तेज़ाब कांड के झुलसे किशोरों से शुक्रवार को आज़ाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी इकराम बसेड़ी ने मुलाकात की । उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और इस दुःख की घड़ी में परिजनों का ढांढस बंधाया। इकराम बसेड़ी ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के ज़मीर को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।

1001518877

इकराम बसेड़ी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि बच्चों के इलाज से लेकर न्याय की लड़ाई तक, वे हर कदम पर परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।

1001519954

गौरतलब है कि लक्सर क्षेत्र के भीकम्पुर गांव में दिवाली की रात एक बुज़ुर्ग ने पांच किशोरों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था, जिससे एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों फैल गया था। इकराम बसेड़ी के दौरे के बाद स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को न्याय और राहत दोनों मिलेगी।

Share.

Contact is protected!