लक्सर। सेठपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेल भावना और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के नेता इकराम हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहाँ उन्होंने रोमांचक मुकाबले के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इकराम हसन अंसारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को खेल से जुड़ना चाहिए, क्योंकि खेल आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतर भविष्य की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा परिवार और करियर— दोनों को बर्बाद कर देता है।
इकराम ने कहा कि यदि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता उन पर भरोसा जताती है, तो लक्सर क्षेत्र में एक खेल स्टेडियम और सभी प्रमुख खेलों के कोच उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि युवा खेलों में आगे बढ़ सकें।
आयोजकों और खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में पहुँचने पर नेता जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। नेशनल खिलाड़ी मेजर ने भी कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित ग्रामीण, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
