Author: Desk

लक्सर । लक्सर तहसील के पथरी क्षेत्र के जंगलों में स्थित सूफी संत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर दरगाह का प्रत्येक वर्ष होने वाला पांच दिवसीय 856वां उर्स आगामी 9 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। मेले के आयोजन की तैयारी ज़ोरों पर है। इस बार मेले का ठेका 61 लाख 50 हज़ार रुपये में ग्लोबल इंटरप्राइजेज को दिया गया है। बोली प्रक्रिया में सबसे अधिक राशि की बोली पर यह ठेका कंपनी के नाम हुआ। खास बात यह है कि यह लगातार चौथी बार है जब इसी कंपनी को मेले का जिम्मा सौंपा गया है। ग्लोबल…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने यात्रा अवकाश (Leave Travel Concession – LTC) के नियमों में अहम संशोधन करते हुए अब 5400 ग्रेड वेतन तक के अधिकारियों और कर्मचारियों को हवाई यात्रा की अनुमति दे दी है। इससे पहले यह सुविधा केवल उच्च ग्रेड वेतन वाले अधिकारियों तक सीमित थी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब कर्मचारियों को रेल यात्रा के साथ-साथ हवाई यात्रा का भी विकल्प मिलेगा, जिससे वे कम समय में अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री धामी की…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में युवक एवं महिला मंगल दलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि चार हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये की जाएगी। साथ ही, इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन सुविधा व विशेष नीति भी तैयार की जाएगी। मुख्य सेवक सदन में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगल दलों को डिजिटल मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा और राज्य स्तरीय पोर्टल के माध्यम से सभी दलों को एक नेटवर्क में जोड़ा…

Read More

हरिद्वार, : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। जांच में पाया गया कि मजदूरों को बिना काम कराए, कागजों में काम दिखाकर भुगतान कर दिया गया। यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा था, जिसमें स्थानीय स्तर के कर्मचारी, मेट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और रोजगार सेवकों की मिलीभगत सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा गठित विशेष जांच टीम ने जब दस्तावेजों की गहन पड़ताल की, तो डिजिटल हाजिरी में गड़बड़ी, एक ही फोटो से कई बार उपस्थिति दर्शाना, फर्जी हस्ताक्षर, मृत लोगों के नाम…

Read More

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भारत के पहले गांव माणा में एक बार फिर से पुष्कर कुंभ का भव्य आगाज हुआ है। पूरे 12 साल बाद यह ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन भक्तों की भारी भीड़ और आस्था के साथ शुरू हुआ। यह कुंभ महापर्व बद्रीनाथ धाम के निकट होने के कारण विशेष धार्मिक महत्व रखता है और इसे देवभूमि की आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि माणा गांव में 12 वर्षों के अंतराल…

Read More

हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला के साथ दुष्कर्म, आंखों में मिर्च पाउडर डालना और लोहे की रॉड से मारपीट की वीभत्स घटना पर उन्होंने इसे अमानवीय और शर्मनाक करार देते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सख्त सजा होनी चाहिए। महिला आयोग की अध्यक्ष ने तुरंत की कार्रवाई की पहलमामले में मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित होते ही कुसुम कंडवाल ने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज (गुरुवार) वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की वैधता को लेकर अहम सुनवाई होने जा रही है। देश के कई राज्यों और संगठनों ने इस कानून को संविधान विरोधी बताते हुए चुनौती दी है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस आगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच करेगी। इससे पहले यह मामला जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के पास था, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। क्या है पूरा मामला?वक्फ संशोधन कानून 2025 को हाल ही में संसद से पारित किया गया है, लेकिन इसके कुछ प्रावधानों पर कई राज्यों और सामाजिक संगठनों…

Read More

लक्सर। सुल्तानपुर स्थित Institute of Computer Studies (ICS) ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले 10 वर्षों से नगर पंचायत सुल्तानपुर में अपनी सेवाएं दे रहा यह संस्थान अब तक हजारों छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ चुका है। संस्थान में ADCA, टैली, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर, नेटवर्किंग, DTP, Excel, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग समेत कई कोर्स करवाए जा रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ प्रोजेक्टर क्लास, ऑनलाइन टेस्ट, अटेंडेंस और डिजिटल नोट्स जैसी सुविधाएं भी छात्रों को दी जा रही हैं। संस्थान के संचालक प्रवेज़ भारती एवं सेंटर हेड सोफ़िया नाज़ के अनुसार, “हमारा…

Read More

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात जैसे संगीन मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे स्योहारा से गिरफ्तार किया है। मामला ब्रह्मपुरी रावली महदूद इलाके का है, जहां पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार ने खुद को अविवाहित बताते हुए 20 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर लंबे समय…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन अभियान को जमीनी स्तर पर उतारते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की ओर से लगातार शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुशासन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में अब तक कुल 388 नक्शों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है। प्राधिकरण के अनुसार अब तक कुल 446 मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 388 आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है। बाक़ी आवेदन जांच और दस्तावेजों की प्रक्रिया में हैं। इस पूरी प्रक्रिया से प्राधिकरण को 736.62 लाख रुपये की राजस्व आय भी प्राप्त हुई…

Read More