Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
लक्सर। थाना पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली मुस्कान ने लक्सर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पत्रकारिता करती हैं। 17 मई को उन्हें जानकारी मिली कि रणसूरा गांव के पास नदी में अवैध खनन चल रहा है। सूचना पर वह अपने गांव के कैमरामैन सोहेल के साथ मौके पर पहुंचीं और खनन की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगीं। आरोप है कि वीडियो बनता देख खनन में लगे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। कोतवाल राजीव…
लक्सर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई जवाबी कार्रवाई के समर्थन में शनिवार को लक्सर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शिव चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए अकोढा खुर्द तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा, “हमारे देश के प्रधानमंत्री और सेना ने जिस प्रकार पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह किया है, वह गौरव की बात है।…
पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर में अवैध कॉलोनी बसाने का मामला गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सभासद रेशमा परवीन ने प्रॉपर्टी डीलर पर आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर क्षेत्र में चल रही गैरकानूनी प्लॉटिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह नगर विकास में बड़ी बाधा बन सकती है। रेशमा परवीन का आरोप है कि इमली रोड अब्दाल साहब रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास एक व्यक्ति जुल्फकार उर्फ जुल्लु द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिसके लिए न…
देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान एक बार फिर टल गया है। पहले इसे 30 अप्रैल तक तय करने का लक्ष्य था, लेकिन हाल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते प्रक्रिया में देरी हो गई। अब पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जा सकता है। प्रदेश में बीते कई महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं, लेकिन अब तक दोनों ही मसलों पर मुहर नहीं लगी है। भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से प्रदेश अध्यक्ष का…
देहरादून। सिंगापुर में नौकरी कर रही महिला के साथ देहरादून में फ्रेंचाइजी कारोबार के नाम पर बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि इंदौर के दो लोगों ने कैफे ब्रांड “चाय-वाय” की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उससे करीब 21 लाख रुपये ऐंठ लिए। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता श्वेता शर्मा, जो मूल रूप से रक्षापुरम, लाडपुर (देहरादून) की रहने वाली हैं और फिलहाल सिंगापुर में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी 19 मार्च 2024 को संदीप सिंह और सिमरन…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन 1905 के तहत की गई शिकायतों पर खुद फॉलोअप लिया। उन्होंने उन नागरिकों से दोबारा संवाद किया, जिनसे पहले भी समीक्षा बैठक में बात हो चुकी थी। इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनकी समस्याओं का समाधान हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इसे शासन की पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित मामलों को समयबद्धता और गंभीरता से निपटाया जाए, ताकि…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब शराब की दुकानों पर हो रही ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर सख्त हो गए हैं। सरकार ने 21 से 24 मई तक प्रदेशभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाने का ऐलान किया है। अभियान के दौरान शराब महंगे दाम पर बेचने वालों और अवैध तरीके से मुनाफा कमाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर जिले में जिम्मेदार अधिकारी तय कर दिए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाएंगे। हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी जैसे जिलों में अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।…
हरिद्वार, मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले में बारात से लौटने के बाद दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देर रात खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पठानपुरा मोहल्ले से एक बारात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गई थी, जिसमें मोहल्ले के कुछ युवक भी शामिल थे। बारात में दूल्हे के कुछ मेहमान, जो हापुड़ से आए थे, और…
एजेंसी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश के सबसे खतरनाक सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा उर्फ ‘डॉक्टर डेथ’ को राजस्थान के दौसा जिले से गिरफ्तार किया है। 67 वर्षीय देवेंद्र एक आश्रम में फर्जी नाम से आध्यात्मिक गुरु बनकर रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान वह पुलिस को धोखा देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे धर दबोचा। देवेंद्र शर्मा पर 50 से ज्यादा हत्याओं का आरोप है। वह टैक्सी और ट्रक चालकों को फर्जी सवारी के बहाने बुलाता, फिर उनकी हत्या कर वाहनों को बेच देता था। शवों को वह उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित हजारा…
ऊधमसिंह। नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि खुशी इन्कलेव भूरारानी, रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता से दो तस्कर दीपांकर विश्वास व घनश्याम को दबोच लिया गया है। कार की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी से 47.570 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ…

