Author: Desk

हरिद्वार, खानपुर। हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव हस्त मौली में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ग्रामीण की घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था। मृतक की पहचान गांव निवासी मलकान उर्फ मल्खराज (45 वर्ष), पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हें दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगते ही मलकान वहीं गिर पड़े और उनकी सांसें थम गईं। गोलियों की आवाज सुनकर…

Read More

रुड़की। हरिद्वार जनपद के रुड़की शहर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। आदर्शनगर निवासी व्यापारी सुबोध कुमार सैनी पर जानलेवा हमला करने पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों की मंशा पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि कारोबारी ने ना सिर्फ साहस दिखाया बल्कि हमलावरों को भागने पर मजबूर कर दिया। घटना सुबह करीब 9:25 बजे की है, जब सुबोध कुमार रोज की तरह अपने ऑफिस पहुंचे थे। तभी अचानक दो युवक चाकू लेकर ऑफिस में घुस आए और व्यापारी पर टूट पड़े। लेकिन सुबोध ने घबराने की बजाय मुकाबला किया और हमलावरों से चाकू छीनने की कोशिश की। बदमाश…

Read More

देहरादून। देश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। इस बार वायरस ने खामोशी से फिर पाँव पसारने शुरू कर दिए हैं। उत्तराखंड में भी अब इसकी मौजूदगी दिखने लगी है। राज्य में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं, भले ही दोनों ही मामले स्थानीय नहीं हैं, लेकिन सतर्कता की ज़रूरत अब पहले से कहीं ज़्यादा है। पहला मामला गुजरात से आई एक महिला का है, जो ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती हैं। 57 वर्षीय महिला को डायबिटीज़ और अन्य बीमारियां भी हैं, जिससे उनका केस गंभीर श्रेणी में गिना जा रहा है।…

Read More

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को दबोचा है, जिसके पास से 308 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की बाज़ार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है और पहले भी अपराधों में लिप्त रहा है। पुलिस के मुताबिक, पथरी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुर्जर बस्ती तिराहा, फेरुपुर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास भारी…

Read More

हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र के निवासी समर खान की एक शादी से लौटते समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब मुज़फ्फरनगर गई एक बारात में स्नो स्प्रे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 मई को मंगलौर निवासी नाज़िम की बारात मुज़फ्फरनगर गई थी, जहां स्नो स्प्रे के इस्तेमाल को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। लोगों ने…

Read More

रुड़की। देर शाम खंजरपुर निवासी एक 27 वर्षीय युवक की मौत ने एक मां की दुनिया पूरी तरह उजाड़ दी। बेटा स्मैक और इंजेक्शन के नशे का शिकार था और घर में बेसुध मिला। मां ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले, डेढ़ साल पहले उसका बड़ा भाई भी नशे की वजह से दम तोड़ चुका है। इस महिला के पति की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। महिला के चार बच्चे थे- दो बेटे ओर दो बेटियां, दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, लेकिन घर चलाने और जीने की उम्मीद सिर्फ…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन विभाग के 112 नवचयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान के लिए दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नव आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि परिवहन आरक्षियों की जिम्मेदारी सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि यात्री सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और सड़क अनुशासन सुनिश्चित करना भी है। मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनितों से…

Read More

चमोली (नंदानगर)। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। नंदानगर विकासखंड के एक गांव में एक विधवा महिला ने प्रसव के बाद अपने नवजात शिशु को गोबर के ढेर में दबाकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय ग्रामीणों को जब महिला की हरकतों पर संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नंदानगर थाना पुलिस महिला मंगल दल की टीम के साथ मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोबर के ढेर से भ्रूण को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम…

Read More

लक्सर। थाना पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली मुस्कान ने लक्सर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पत्रकारिता करती हैं। 17 मई को उन्हें जानकारी मिली कि रणसूरा गांव के पास नदी में अवैध खनन चल रहा है। सूचना पर वह अपने गांव के कैमरामैन सोहेल के साथ मौके पर पहुंचीं और खनन की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगीं। आरोप है कि वीडियो बनता देख खनन में लगे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। कोतवाल राजीव…

Read More

लक्सर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई जवाबी कार्रवाई के समर्थन में शनिवार को लक्सर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शिव चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए अकोढा खुर्द तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा, “हमारे देश के प्रधानमंत्री और सेना ने जिस प्रकार पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह किया है, वह गौरव की बात है।…

Read More