class="s-light site-s-light">

    क्षेत्र कई गांवों में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं विधायक अनुपमा रावत ने डॉ० अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, निकली भव्य शोभायात्राएं - janwani express

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न की 135वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। गांव-गांव में श्रद्धा का माहौल देखने को मिला और कई स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक ने इक्कड़ कला, सराय, बादशाहपुर, धनपूरा, घिस्सूपूरा, जियापोता, पंजनहेड़ी, नसीरपुर कला और कटारपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। जगह-जगह नेताओं का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं केक काटकर भी जयंती मनाई गई।

अपने संबोधन में ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को मजबूत संविधान दिया, जो लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता और भाईचारा बढ़ाने का आह्वान किया।

वहीं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर धर्मेंद्र चौहान, नाथी राम, लाखन चौहान, नाग सिंह कश्यप, मुशर्रफ अंसारी, नदीम अहमद, शकील प्रधान, विनोद कुमार, प्रदीप, आज़म अंसारी, मो. मुस्तफा, सलीम और अर्जुन सेठ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version