class="s-light site-s-light">

    लक्सर बैंक चेक गुम होने के बाद दूसरे ने लगाई रकम, पीड़ित ने दी तहरीर - janwani express

लक्सर। कोतवाली लक्सर क्षेत्र के दाबकी कलाँ निवासी एक का गुम हुआ चेक किसी अन्य व्यक्ति द्वारा बैंक में लगाकर राशि निकालने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी को देकर रूपेंद्र व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित राकेश कुमार ने तहरीर में बताया कि उनके बचत खाते का एक चेक बीते 15 सितंबर को कहीं गुम हो गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसी दिन कोतवाली लक्सर में दर्ज कराई गई थी। पीड़ित के अनुसार 18 नवंबर को बैंक से सूचना मिली कि उक्त चेक बाउंस होने के संबंध में मामला संज्ञान में आया है। बैंक से पता चला कि चेक दिनांक 13 सितंबर को बस स्टैंड के पास गुम हुआ था। बाद में किसी रूपेंद्र नाम के व्यक्ति ने उसी चेक को भारतीय स्टेट बैंक में रुपये 1,50,000 जमा कराने हेतु प्रस्तुत किया।

पीड़ित के अनुसार यह चेक पहले ही कैंसिल किया जा चुका था बावजूद इसके उक्त व्यक्ति द्वारा चेक को अपने खाते में लगाकर राशि हड़पने का प्रयास किया गया। राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की भी कोशिश की जा रही है।

पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि रूपेंद्र व्यक्ति के विरुद्ध चेक चोरी कर उसका दुरुपयोग करने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने बताया है की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version