class="s-light site-s-light">

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात — मुख्य आरोपी गिरफ्तार - janwani express

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात जैसे संगीन मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे स्योहारा से गिरफ्तार किया है।

मामला ब्रह्मपुरी रावली महदूद इलाके का है, जहां पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार ने खुद को अविवाहित बताते हुए 20 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर मनोज और उसके परिजनों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की, बल्कि जबरन गर्भपात भी कराया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनोज बार-बार उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाता रहा और जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित की गई।

कोतवाली रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीआईयू की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैक की। इसके आधार पर टीम ने बिजनौर जिले के स्योहारा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीपा भण्डारी, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह पाल, कांस्टेबल करम सिंह और दीप गौड़ के साथ सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट और सिपाही वसीम भी शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, गर्भपात और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version