class="s-light site-s-light">     लक्सर विधानसभा में इकराम हसन का बढ़ रहा जनाधार, समर्थकों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर आजाद समाज पार्टी की ली सदस्यता - janwani express

लक्सर। लक्सर विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी इकराम हसन के समर्थन में लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के कई गांव से पहुंचे लोगों ने इकराम हसन के कार्यालय पहुंचकर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

इकराम हसन ने कहा, क्षेत्र के लोगों का लगातार पार्टी से जुड़ना हमारे लिए उत्साह की बात है। हम सभी लोगों को साथ लेकर क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे है । मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की सम्मानित जनता अपना आशीर्वाद देगी , ओर में उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।

इस मौके पर आजाद समाज पार्टी नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर के नगर अध्यक्ष अकरम अली, नगर उपाध्यक्ष गुलफाम पहलवान, जुल्फिकार अली, फुरकान अली, नौशाद नूर, कुर्बान अली, इस्तकार कुरैशी, सन्नू कुरैशी, अलीम कुरैशी, फुरकान कुरैशी, समीम मलिक, अमजद एडवोकेट, खुर्शीद बावली, शाहजहां मलिक, तैयब मलिक, फरीद अली, शहंशाह, मुस्तकीम चाचा और हाजी यमिन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share.

Contact is protected!