जियापोता गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अंबेडकर पार्क में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
पथरी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणों का मन मोह लिया।
ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह ने किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए संविधान का पालन करना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व समर्पण भाव से निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पंकज गुप्ता, सहायक अध्यापक जितेंद्र सैनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमृता सिंह, सहायिका रीना देवी, अंबेडकर पार्क अध्यक्ष राजकुमार, शोभाराम, मेलाराम, मित्रर सिंह, बिजेंद्र सिंह, कोमल, उपप्रधान श्यामलाल, बालचंद, राजेंद्र, भरत सिंह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोहित कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


