class="s-light site-s-light">

    खानपुर के भारुवाला में चला प्रशासन का बुलडोजर! तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा। - janwani express

लक्सर (संवाददाता)। खानपुर क्षेत्र के भारुवाला गांव में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब की भूमि पर बने निर्माण ढांचों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो सके।

लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक, तालाब की भूमि पर ग्रामीणों ने वर्षों से धीरे-धीरे कब्जा कर निर्माण खड़े कर दिए थे। कई बार नोटिस देने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू की है। कुल 12 मकानों को अतिक्रमण की श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इनमें से 5 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि बाकी 7 मकानों पर आगामी दिनों में बुलडोजर चलाया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version