class="s-light site-s-light">

    रोड पर डंपर का कहर, बाइक सवार नौजवान की दर्दनाक मौत - janwani express

पथरी (हरिद्वार): रविवार सुबह करीब 11:20 बजे धनपुरा चौक पर एक तेज रफ्तार खाली डंपर न्यू मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार नौशाद (30 वर्ष), पुत्र नवाब अली, निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर की मौके पर ही मौत हो गई। वह रोज की तरह अपने हरिद्वार स्थित हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक के लिए सुल्तानपुर से हरिद्वार के लिए निकला था, लेकिन सड़क पर उसका सफर मौत में बदल गया।

https://janwaniexpress.in/wp-content/uploads/2025/06/1000719492.mp4

हादसा इतना भीषण था कि बाइक के फरकच्चे उड़ गए वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान डंपर चालक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया । किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नौशाद को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने डंपर (UK08 CA 8353) और बाइक को कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोगों में इस घटना से भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि इस रूट पर डंपर चालक बेलगाम होकर गाड़ियां दौड़ाते हैं। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी है। लोग मांग कर रहे हैं कि डंपरों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया जाए और सख्त निगरानी रखी जाए।

थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि धनपुरा चौक पर एक डंपर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दोनों वाहन पुलिस की कस्टडी में हैं। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version