class="s-light site-s-light">

    सिंगापुर में बैठी देहरादून की महिला से ठगी! ठगो ने कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 21 लाख का लगाया चूना - janwani express

देहरादून। सिंगापुर में नौकरी कर रही महिला के साथ देहरादून में फ्रेंचाइजी कारोबार के नाम पर बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि इंदौर के दो लोगों ने कैफे ब्रांड “चाय-वाय” की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उससे करीब 21 लाख रुपये ऐंठ लिए। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता श्वेता शर्मा, जो मूल रूप से रक्षापुरम, लाडपुर (देहरादून) की रहने वाली हैं और फिलहाल सिंगापुर में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी 19 मार्च 2024 को संदीप सिंह और सिमरन नाम के दो व्यक्तियों से पहचान हुई थी। दोनों ने “चाय-वाय” नामक एक उभरते ब्रांड की फ्रेंचाइजी में निवेश का ऑफर दिया। महिला ने भरोसा कर 12 जून को एग्रीमेंट साइन किया और आरोप है कि 20 फरवरी से 5 मई के बीच उनसे 14.94 लाख रुपये ले लिए गए। साथ ही, कैफे सेटअप में 6 लाख रुपये और खर्च हुए।

महिला का कहना है कि इस निवेश के बाद कोई कारोबार शुरू नहीं हुआ और आरोपितों ने संपर्क तोड़ दिया। शिकायत महिला की ओर से एनएस बिष्ट ने दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल के अनुसार, संदीप और सिमरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब ठगी की पूरी कड़ी खंगालने में लगी है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version