Author: Desk

लक्सर। कोतवाली पुलीस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे फरार चल रहे आरोपी जाकिर उर्फ कल्लू पुत्र राशीद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से ठिकाने बदलकर पुलीस को गच्चा दे रहा था लेकीन पुलीस की लगातर दबिश से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल, क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने लक्सर पुलीस को तहरीर देकर अपनी नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज़ कराया था । एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार, प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा अलग अलग पुलिस टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अंततः…

Read More

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर स्थित दुर्गा चौक पर आज कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष वैशाली शर्मा ने भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को रूहफ्सा, आम पन्ना और रसना जैसे ठंडे पेयदान किया। वैशाली शर्मा लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया है। वैशाली ने कहा कि समाज सेवा उनके लिए एक कर्तव्य है और वह इसे निभाने में गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि आज के…

Read More

लक्सर, हरिद्वार: पथरी स्थित विश्व प्रसिद्ध हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर बाबा की दरगाह का 855वां सालाना उर्स हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। उर्स का आरंभ लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल , तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान व ठेकेदार वरिश अहमद ने फीता काट कर किया। पहले दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। उर्स का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें दूरदराज से आए श्रद्धालु भी शामिल होंगे। मेला ठेकेदार वारिस अहमद ने बताया कि पीर बाबा की दरगाह पर दूर-दराज से अकीदतमंद अपनी मन्नतों…

Read More

हरिद्वार के मालवीय दीप, हर की पौड़ी पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और जिला गंगा रक्षा समिति ने किया। कार्यक्रम में नगर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के परमाध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी दयामुर्त्यानंद, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया और अतिथियों का स्वागत पटका और रुद्राक्ष की माला पहनाकर किया गया। योग शिविर में…

Read More

लक्सर से देहरादून की ओर जा रहे एक छोटे हाथी को अज्ञात ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है । घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लक्सर की ओर से आ रहे एक छोटा हाथी को सुल्तानपुर कुनारी में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है जिसमें बैठे ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।…

Read More

लक्सर (गुलशन आजाद)। पथरी जंगल में स्थित हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर का पांच दिवसीय वार्षिक उर्स मेला गुरुवार की रात चादर पोशी के साथ शुरू हो गया है। मेले में आने वाले जायरीनों के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और हुड़दंग मचाने व अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उर्स मेला 20 जून से 24 जून की मध्य रात्रि तक चलेगा। मेले में झूले, सर्कस, मौत का कुआं और खाने-पीने की दुकानों का आयोजन किया गया है। साफ-सफाई…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखण्ड पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कराई जाएगी। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारभिंक (पीसीएस) परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा को दो सत्रों में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के 189 पीसीएस के पदों के लिए…

Read More

हरिद्वार। जिला बाल श्रम टास्क फोर्स (DTF) हरिद्वार द्वारा (6 जून) से बाल एवं किशोर श्रमिकों के रेस्क्यू और चिन्हिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान (20 जून 2024 तक कुल 4 बाल श्रमिकों) को रेस्क्यू किया गया है। इन बच्चों को श्रम में संलिप्त कराने वाले नियोजकों के खिलाफ विभाग ने (FIR दर्ज) कराई है। सहायक श्रम आयुक्त के.के. गुप्ता ने बताया कि यह अभियान (30 जून 2024 तक) जारी रहेगा। रेस्क्यू किए गए बच्चों का शैक्षणिक पुनर्वास सुनिश्चित किया जा रहा है और उनके परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं…

Read More

हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विधानसभा उप निर्वाचन (मंगलौर) के लिए जिला कार्यालय में बनाए जा रहे स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा ऐसी होनी चाहिए कि परिंदा भी पर न मार सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप ही बनाया जाए। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की खिड़कियों को स्थायी रूप से बंद करने,सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने,विभिन्न स्थानों पर दीवार निर्माण करने,सीएपीएफ के ठहरने की व्यवस्था करने,पुलिस बल की तैनाती और बेरिकेटिंग सहित कई…

Read More

लक्सर: कोतवाली पुलिस ने अपराधीक गतिविधियों पर नकेल कसने हुए अवैध चाकू के साथ एक  व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान, लक्सर पुलिस ने सचिन नामक एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा । पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने सचिन के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है । पुलीस ने सचिन के खिलाफ  आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर  माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाली पुलिस द्वारा…

Read More