लक्सर। खाद्य आपूर्ति विभाग में एक बार फिर सख्ती और पारदर्शिता की उम्मीद जगी है। दिनेश कुमार शर्मा ने लक्सर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही विभाग में हलचल तेज हो गई है और आम लोगों को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद नजर आने लगी है।
दिनेश शर्मा पहले भी लक्सर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने राशन वितरण प्रणाली में फैली अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। कई राशन डीलरों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर उन्होंने यह संदेश दिया था कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उनकी छवि एक तेजतर्रार और ईमानदार अधिकारी की रही है, जिसके चलते इस बार भी लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लोगों तक सही समय पर राशन पहुंच सकेगा।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि दिनेश शर्मा अपने नए कार्यकाल में किस तरह की कार्ययोजना अपनाते हैं और लक्सर की खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को कितनी मजबूती देते हैं। यदि उनकी पुरानी कार्यशैली दोहराई गई, तो आने वाले समय में व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।


