लक्सर। बहादुरपुर खादर स्थित बहुउद्देशीय ऐथल बुजुर्ग किसान सेवा सहकारी समिति में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़ी ही गरिमामय तरीके से किया गया। हाल ही में हुए चुनाव में जीत दर्ज कर शशी सैनी पत्नी कुलवंत सैनी, समिति की नई चेयरमैन बनीं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में ग्रामीणों, किसानों, समिति सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
शपथ ग्रहण चमारों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने ने शशी सैनी को फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी और ग्रामीण महिलाओं ने ढोलक व मंगलगीत गाकर पूरे समारोह को उत्सवी रंग दिया। समिति के सदस्यों का कहना था कि शशी सैनी न सिर्फ़ सरल-सुशील व्यक्तित्व रखती हैं बल्कि क्षेत्र के किसानों की वास्तविक समस्या और ज़रूरतों को भी बेहतर समझती हैं।
चेयरमैन पद की शपथ लेने के बाद शशी सैनी ने कहा—
“समिति का लक्ष्य किसानों को समय पर खाद-बीज, ऋण, सहायता और सभी सहकारी सुविधाएँ बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना है। मैं पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किसानों के लिए काम करूंगी।”
समारोह में पहुंचे राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा महिला चेयरमैन के नेतृत्व में समिति और अधिक सशक्त होगी और किसानों की समस्याओं का समाधान तेज़ी से हो सकेगा। क्षेत्र के बुजुर्ग किसानों ने भी शशी सैनी की जीत को महिलाओं के बढ़ते नेतृत्व और किसान समाज की मजबूती से जोड़कर देखा।


