class="s-light site-s-light">     लक्सर में मुठभेड़ के बाद लुटगिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

लक्सर, हरिद्वार। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी और गैस सप्लायर को लूटने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, मोटरसाइकिल और लूट का नकद माल बरामद किया गया है।

लूट की घटनाओं का खुलासा

दिनांक 21.10.2024 को ग्राम प्रतापपुर रायसी क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से तमंचे के दम पर लूटपाट 13.11.2024 को ढाढेकी गांव के पास गैस सप्लायर से 24,000 रुपये लुट , और 23.11.2024 को ग्राम चिड़ियापुर के पास गैस सप्लायर से लूट की घटनाओं ने लक्सर क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया था। पीड़ितों की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए लक्सर पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सपोर्ट और मैनुअल निगरानी के जरिए मामले की जांच शुरू की।

Ssp parmendra dobal
फाइल फोटो पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल

मुठभेड़ और गिरफ्तारी की पूरी कहानी

बीते कल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर गैस सप्लायर की गाड़ी के पीछे जा रहे हैं। पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया। खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी पूरी साहसिकता दिखाते हुए अन्य फोर्स को बुलाकर घेराबंदी की और दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से मौके दो तमंचे भी बरमद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने लक्सर क्षेत्र में हुई कई लूट की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया।

अपराधी बनने की वजह

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमा दर्ज है गिरफ्तारी के बाद पहले जेल में ले थे, जहां उनकी दोस्ती हुई। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने पैसों के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा। फाइनेंस कर्मियों और गैस सप्लायर को इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि ये हमेशा नकदी के साथ चलते हैं। वारदात के बाद ये दोनों खेतों और जंगलों के रास्ते से फरार हो जाते थे ताकि सीसीटीवी कैमरों से बचा जा सके।

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश

बरामदगी और आरोपियों का इतिहास

बरामदगी:

  • दो अवैध तमंचे
  • 31,000 रुपये नकद
  • मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर)

आरोपियों के नाम:

  1. अरविंद पुत्र सुरेश, निवासी रजबपुर, लक्सर
  2. श्रवण पुत्र रमेश, निवासी दौलतपुर, बहादराबाद

दोनों का आपराधिक इतिहास लंबा है। पहले से ही आरोपी श्रावन के खिलाफ़ 9 व अरविंद खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं ये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई लूट और अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में लक्सर कोतवाल राजीव रौथान के साथ सीआईयू और अन्य पुलिसकर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिस टीम कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथान, व0उ0नि0 मनोज गैरोला, उ0नि0 नवीन चौहान, उ0नि0 कमलकांत रतूड़ी, उ0नि0 दीपक चौधरी, उ0नि0 कर्मवीर सिंह, हे0का0 विनोद कुमार, हे0कानि0 रियाज अली, हे0कानि0 पंचम प्रकाश, हे0कानि0 मोहन खोलिया, कानि0 ध्वजवीर सिंह, कानि0 अनुप पोखरियाल शामिल रहे

Share.

Contact is protected!