लक्सर। ग्रामीण की शिकायत के तीन सप्ताह बाद लक्सर सीडीपीओ मौके पर जांच करने आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंची । इस दौरान उन्होंने कई लाभार्थी महिलाओं के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान लगभग सभी लाभार्थी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य व सरकार द्वारा मुहैया कराई रही सामग्री वितरण से संतुष्ट नजर आई । इस दौरान ग्राम प्रधान विजयपाल भी मौजूद रहे।
दरअसल, 3 मार्च को नेहंदपुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता फैजान ने लक्सर एसडीएम को शिकायत पत्र देकर गांव स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थीयो को वितरण कराई जा रही सामग्री समेत कुल 14 बिंदुओं पर जांच कराए जाने की मांग की थी।
लक्सर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के आदेश के बाद लक्सर सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी टीम के साथ नेहंदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर जांच की । उन्होंने एक-एक कर कई लाभार्थियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान ग्राम प्रधान विजयपाल भी मौजूद रहे और अपनी लेटर हेड पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को सही ठहराते हुए मोहर लगाई।

जांच करने पहुंची सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी ने बताया समाजिक कार्यकर्ता फैजान नामक व्यक्ति ने एसडीएम साहब के माध्यम से एक शिकायत की थी। इसी शिकायत को लेकर आज हम जांच के लिए गांव पहुंचे हैं और अधिकतर लाभार्थियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बयान दर्ज किए हैं। जांच के दौरान प्रतीत होता है कि शिकायत निराधार है क्योंकि लाभार्थियों द्वारा कहा गया है कि जब भी विभाग द्वारा कोई भी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा समय पर उन्हें सामग्री वितरण की जाती है।


