class="s-light site-s-light">     उमेश कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

हरिद्वार/लक्सर। लक्सर के कबूलपुरी रायघटी आज इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब खानपुर विधायक उमेश कुमार ने महान क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रथम विशाल प्रतिमा का भव्य और गरिमामय अनावरण किया। यह आयोजन केवल एक मूर्ति अनावरण नहीं था, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति का एक जीवंत उत्सव बन गया।

मंच पर माला पहनकर विधायक उमेश कुमार का स्वागत करते ग्रामीण

कबूलपुरी रायघटी में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामपाल ने की। ओर अपने प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान को भारतीय इतिहास का वह अद्वितीय शौर्य स्तंभ बताया, जिन्होंने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित और बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को साहस, त्याग, नेतृत्व और मातृभूमि प्रेम की प्रेरणा देती रहेगी और गाँव की पहचान को एक नई ऐतिहासिक गरिमा प्रदान करेगी।

फोटो सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा

मुख्य अतिथि विधायक उमेश कुमार ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपने स्वाभिमानी और पराक्रमी अतीत से जोड़ते हैं, इतिहास बोध को मजबूत करते हैं और समाज में सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और एकजुटता को नई ऊर्जा देते हैं। विधायक ने आयोजन समिति, ग्रामवासियों और सभी सहयोगी संगठनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र में ऐतिहासिक विरासत संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

आयोजन में क्षत्रिय समाज के साथ-साथ 36 बिरादरियों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, मंच पर विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगकी मौजूदगी ने इस आयोजन को सर्वसमावेशी और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक विक्रांत ठाकुर की विशेष प्रस्तुति ने पंडाल में वीर रस और देशभक्ति का अद्भुत वातावरण बना दिया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पराक्रम पर आधारित गीतों के दौरान पूरा पंडाल तालियों, भारत माता के जयकारों और ‘सम्राट पृथ्वीराज अमर रहें’ जैसे नारों से गूँज उठा।

फ़ोटो कार्यक्रम में मौजूद भीड़

अनावरण के बाद विधायक ने प्रतिमा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इतिहास केवल पढ़ने की नहीं, जीने और अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की धरोहर है और ऐसी प्रतिमाएँ समाज को गौरव बोध, दिशा और प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिला-पुरुषों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों को आत्मसात करने, समाज में एकता, भाईचारा और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने तथा ऐतिहासिक विरासत के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Share.

गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।

Contact is protected!