लक्सर। हरिद्वार रोड स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर धीमान ट्रैक्टर्स पर शुक्रवार को मैकेनिक मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान लक्सर, खानपुर, रायसी समेत आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों ट्रैक्टर मैकेनिक शामिल हुए और कंपनी अधिकारियों से सीधे संवाद किया।
कंपनी के सीसीएम सुनील जांगड़ा ने बताया कि महिंद्रा अपने मैकेनिक नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में लक्सर क्षेत्र के मैकेनिकों को कंपनी की नई सुविधाओं और आकर्षक छूट योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मैकेनिक ही किसानों तक बेहतर सेवाएं पहुंचा सकते हैं।
सुनील जांगड़ा ने यह भी घोषणा की कि चुने गए कुछ मैकेनिकों को आगामी दिनों में नागपुर प्लांट में विशेष ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। इस ट्रेनिंग से मैकेनिक आधुनिक तकनीकों और ट्रैक्टर सर्विसिंग की बारीकियों को सीख सकेंगे। कंपनी समय-समय पर अपने सभी प्लांट में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है।
मीटिंग के दौरान कंपनी के सर्विस इंजीनियर विजय कुमार और धीमान ट्रैक्टर्स के प्रबंधक देवेंद्र धीमान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र से विजयपाल, इसरार, परवेज, ज्ञान चंद, तुफैल, जगदीश, सोनू, मोहित, पिंटू और सौरभ समेत कई मैकेनिक शामिल हुए।


