class="s-light site-s-light">

    काठा पीर उर्स 9 जून से, 61.50 लाख में छूटा मेला ठेका, डॉयरेक्टर वरिश अहमद को लगातार चौथी बार मिला आयोजन का जिम्मा - janwani express

लक्सर । लक्सर तहसील के पथरी क्षेत्र के जंगलों में स्थित सूफी संत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर दरगाह का प्रत्येक वर्ष होने वाला पांच दिवसीय 856वां उर्स आगामी 9 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। मेले के आयोजन की तैयारी ज़ोरों पर है।

इस बार मेले का ठेका 61 लाख 50 हज़ार रुपये में ग्लोबल इंटरप्राइजेज को दिया गया है। बोली प्रक्रिया में सबसे अधिक राशि की बोली पर यह ठेका कंपनी के नाम हुआ। खास बात यह है कि यह लगातार चौथी बार है जब इसी कंपनी को मेले का जिम्मा सौंपा गया है।

फ़ोटो मेला ठेकेदार डायरेक्टर वरिश अहमद

ग्लोबल इंटरप्राइजेज के मालिक व मेला ठेकेदार डॉयरेक्टर वरिश अहमद ने बताया कि इस बार मेले की व्यवस्था को और भी भव्य और सुरक्षित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछली बार बिजली की समस्या आई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार घुंटी चौक से लेकर दरगाह तक सड़क पर रात्रि लाइट की समुचित व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं और जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

मेला क्षेत्र में मांस- मछली से संबंधित व्यंजन व होटल पूरी तरह प्रतिबंधित

वहीं उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने जानकारी दी कि मेले की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है इस बार ग्लोबल इंटरप्राइजेज को 61 लाख 50 हज़ार रुपये में ठेका सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार मेला क्षेत्र में मांस- मछली से संबंधित व्यंजन व होटल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पिछले वर्ष कुछ शिकायतें मिली थीं, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। ऐसे में इस बार किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए सख्ती बरती जाएगी।

एसडीएम ने यह भी कहा कि उर्स में सभी धर्मों के लोग भाग लेते हैं। उनकी भावनाओं और आस्था का सम्मान करते हुए ही यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है ताकि उर्स शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो सके।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version