रायसी में महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की अहम बैठक
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाज ने दिखाई एकजुटता
लक्सर के रायसी में महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा रजि० के द्वारा संगठन के विस्तार के लिए और संगठन को मजबूत बनाने, और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद सैनी, संरक्षक जगदीश प्रसाद, जिला अध्यक्ष बाबूराम सैनी बैठक में प्रधान हरपाल सैनी, पहला सैनी, मांगेराम सैनी, प्रधा मदन सैनी, बाबूराम सैनी, राजू रायसी, सुभाष सैनी, जगपाल सैनी, करम सिंह सैनी, शेखर सैनी, विजेंद्र सैनी, एडवोकेट वीरेंद्र, एडवोकेट सुंदर सैनी आदि शामिल रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष बाबूराम सैनी ने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी लोगों और युवा साथियों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव हम जिस भी सीट पर मांग करेंगे जिस भी पार्टी से मांग करेंगे हम सब एकजुट और इकट्ठा होकर मांग करेंगे बाबूराम ने कहा कि मैं अपने समाज को कहना चाहूंगा कि जब मुट्ठी बंद होती है तो वह सब पर भारी होती है। वही इस दौरान राजू रायसी ने कहा कि जिले में इतनी बड़ी संख्या में होने के बावजूद हमारे नेतृत्व की बात तो छोड़िए हमारे टिकट की दावेदारी भी कहीं नहीं है उन्होंने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में हम तब वोट देंगे जब हमें किसी भी एक सीट पर टिकट दिया जाएगा।


