class="s-light site-s-light">     कंप्यूटर शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका, ICS संस्थान में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू - janwani express

लक्सर। सुल्तानपुर स्थित Institute of Computer Studies (ICS) ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले 10 वर्षों से नगर पंचायत सुल्तानपुर में अपनी सेवाएं दे रहा यह संस्थान अब तक हजारों छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ चुका है।

संस्थान में ADCA, टैली, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर, नेटवर्किंग, DTP, Excel, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग समेत कई कोर्स करवाए जा रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ प्रोजेक्टर क्लास, ऑनलाइन टेस्ट, अटेंडेंस और डिजिटल नोट्स जैसी सुविधाएं भी छात्रों को दी जा रही हैं।

विज्ञापन बैनर

संस्थान के संचालक प्रवेज़ भारती एवं सेंटर हेड सोफ़िया नाज़ के अनुसार, “हमारा उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। छात्रों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए कोर्स संरचना को लचीला बनाया गया है।”

खास बात यह है कि 15 महीने के डिप्लोमा कोर्स को छात्र 12 महीनों में भी पूरा कर सकते हैं। ICS सेंटर हरिद्वार जिले के खुशबू पैलेस, अली चौक, सुल्तानपुर बस स्टैंड के पास स्थित है, जहां छात्र आसानी से पहुंच सकते हैं।

Share.

Contact is protected!