class="s-light site-s-light">     लक्सर नगर पालिका में गणतंत्र दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित - janwani express

लक्सर नगर पालिका में गणतंत्र दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

लक्सर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लक्सर नगर पालिका परिषद के सभागार में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभासदगण उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान के कारण ही आज देश लोकतांत्रिक व्यवस्था में आगे बढ़ रहा है। साथ ही सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें नगर की रीढ़ बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नगर और समाज के सर्वांगीण विकास में सहयोग की अपील की।

Share.

Contact is protected!