हरिद्वार,(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति पर काम करने का निर्देश दिया।
कार्यकर्ताओं ने ज्योति प्रसाद गैरोला का किया जोरदार स्वागत
राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला का भाजपा जिला कार्यालय में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। स्वागत के बाद गैरोला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्येक वार्ड में प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाए और वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति तुरंत की जाए।
उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से कहा, “चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। ऐसे में हमें मंडल स्तर पर चुनाव समितियों का गठन शीघ्र करना होगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए।”
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निकाय चुनाव के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता बूथ प्रवास करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। यह चुनाव हमारी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।”
डबल इंजन सरकार की गिनाई उपलब्धियां
बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों और गरीबों के उत्थान के लिए जो प्रयास किए हैं, वे जनता के सामने स्पष्ट हैं। सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा को पहुंचाने का काम कर रही है।”
इस बार के नगर निगम चुनाव में भाजपा का मुख्य जोर विकास कार्यों और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने पर होगा। पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पिछले कुछ वर्षों में हुए विकास कार्यों का लाभ उसे चुनाव में मिल सके।
मौजूद रहे ये वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता
इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, विकास तिवारी, मोहित वर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, नकली राम सैनी, देवेंद्र प्रधान, नागेंद्र राणा, मोहित शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, तरुण नैय्यर, चमन चौहान, मनोज परालिया, अनिमेष शर्मा, तिलकराम सैनी और मोहित कुमार शामिल थे