काउंसलर पूनम रानी ने दो दिवसीय एडोलसेन्स कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जागरूक किया, कला प्रतियोगिता भी कराई। - janwani express

हरिद्वार। लक्सर के अकबरपुर ऊद गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय एडोलसेन्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काउंसलर पूनम रानी ने छात्राओं को समय समय पर जीवन में होने वाले बदलाव प्रति जागरूक किया व छात्राओ को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी साथ ही निबंध एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

काउंसलर पूनम रानी ने बताया छात्राओ को किशोरवस्था में कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। इस संबध में छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी जैसे महावारी के दौरान हाइजीन का खासा ख्याल रखना चाहिए। जानकारी के अभाव में कुछ किशोरी शरीरिक परेशानी को नजर अंदाज कर देती हैं। उन्होंने किशोरियों को जनकारी दी की साप्ताहिक आयरन गोली खाने, मासिक के दौरान सफाई पर ध्यान देने, नंगे पांव नहीं रहने और आयरन युक्त भोजन करना चाहिए। जैसे कि देखा जाता है पौष्टिक भोजन नहीं मिलने के कारण किशोरियां कभी कभी एनीमिया की शिकार भी हो जाती हैं।

प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सैनी ने बताया की राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर ऊद लक्सर में बालिकाओं के लिए दो दिवसीय एडोलसेन्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं के किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के विषय में जागरूक किया गया और बालिकाओं द्वारा चित्रकला व निबन्ध लेखन प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुश्री प्रतिभा सैनी, काउंसलर पूनम रानी पवन कुमार, जगदीश चंद्र जोशी, बिना मौर्य, शर्मिला देवी, नवीन कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे

Share.

गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।

Contact is protected!