class="s-light site-s-light">     लक्सर वार्ड 8 में राशन ट्रांसफर पर विवाद,डीलर सुषमा देवी ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग - janwani express

लक्सर। लक्सर के वार्ड नंबर 8 में राशन दुकान के संबद्ध के बाद राशन स्थानांतरण करते समय को मामला सामने आया है। राशन डीलर सुषमा देवी के द्वारा संचालित की जा रही दुकान को रायसी गांव के राशन डीलर कुलदीप से अस्थायी रूप से संबद्ध किए जाने के बाद राशन स्थानांतरण करते समय दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने पक्ष रखे गए हैं।

प्रेस को जारी बयान में सुषमा देवी ने बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत संबद्ध की प्रक्रिया अपनाई गई। उनके अनुसार गोदाम में पूर्व से रखा गया राशन कुलदीप द्वारा उनकी मौजूदगी में विधिवत रूप से उठाकर दूसरी दुकान पर स्थानांतरण किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जान बूझकर राशन उठान को लेकर गड़बड़ी का भ्रम फैलाकर उन पर धांधली के आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।

सुषमा देवी का कहना है कि गोदाम से उठाया गया समस्त राशन पूरी तरह स्थानांतरण किया जा चुका है। उनके अनुसार करीब छह गाड़ियां राशन लेकर गईं, जिनमें एक गाड़ी में 72 बोरियां लदी थीं जिनमें कुल मिलाकर लगभग 216 कुंतल राशन का विधिवत स्थानांतरण हुआ है।

वहीं उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। डीलर सुषमा देवी ने इस संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार और जिला आपूर्ति अधिकारी से तथ्यों के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या आरोपों का समाधान हो सके।

वहीं राशन डीलर कुलदीप ने बताया कि बोरियों की गिनती कर उनके वजन के अनुसार राशन की गिनती कर वजन की पूरी जानकारी विभाग को अवगत करा दी जाएगी।

Share.

Contact is protected!