निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की असली लिस्ट, लक्सर से जगदेव सिंह और सुल्तानपुर से ताहिर हसन को टिकट, फेक लिस्ट पर मचा था बवाल - janwani express

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी असली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कई प्रमुख नामों को टिकट दिया गया है। लक्सर नगर पालिका से जगदेव सिंह, शिवालिक नगर से महेश प्रताप राणा, और पहली बार अस्तित्व में आई सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत से ताहिर हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।

लिस्ट पेज नं 1

मंगलौर नगर पालिका से इस्लाम, ढंडेरा नगर पंचायत से उदय सिंह पुंडीर, लंढौरा से अनीश, और झबरेड़ा से किरण चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

लिस्ट पेज नं 2

फेक लिस्ट वायरल पर मंच गया था बवाल

इससे पहले कांग्रेस की एक फर्जी लिस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लक्सर नगर पालिका से संजीव नीटू को प्रत्याशी दिखाया गया था। एक लिस्ट के शिकार कहीं मीडिया संस्थान भी हो गए थे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे फेक बताया था और जनता से अपील की कि वे केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें, हालां आभी तक यह नहीं पता चल पाया है यह किस सामाजिक तत्व की शरारत थी।

कांग्रेस ने चला रणनीतिक दांव

कांग्रेस ने इस बार युवा, अनुभवी और लोकप्रिय चेहरों को मैदान में उतारने का प्रयास किया है । वहीं ताहिर हसन, जगदेव सिंह और महेश प्रताप राणा जैसे प्रत्याशियों को टिकट देकर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह हर क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने के लिए तैयार है।

अब देखना यह होगा कि कांग्रेस के यह दांव निकाय चुनाव में कितना कारगर साबित होते हैं और जनता का रुझान किस ओर जाता है।

Share.

Contact is protected!