लक्सर। दिवाली के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना की जनसेवा पहल के तहत लक्सर क्षेत्र में सेवा और सौहार्द का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व भड़ाना जी के प्रतिनिधि देवेंद्र टिकोला ने किया। उन्होंने टीम के साथ मिलकर गंगासपुर, महाराजपुर कलां, महाराजपुर खुर्द, खानपुर, कबूलपुरी, कंकरखाता समेत दर्जनभर गांवों में माता-बहनों को सूट और साड़ियां वितरित कीं, साथ ही सार्वजनिक स्थानों व मंदिरों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाकर दीपावली का पर्व और भी रोशन बना दिया है।

इस दौरान देवेंद्र टिकोला ने कहा कि “अवतार भड़ाना जी हमेशा समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। उनका मानना है कि राजनीति का असली उद्देश्य लोगों के जीवन में रोशनी लाना है, और आज हम उसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि अवतार सिंह भड़ाना आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में लक्सर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं और इसी के मद्देनज़र क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसेवा कार्यक्रमों को और तेज़ किया जा रहा है।

कार्यक्रम में टीम के सदस्य सोनू भड़ाना, रोहित भड़ाना, धर्मराज प्रधान, शहजाद अंसारी, पुष्पेंद्र चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सकारात्मक राजनीति की नई मिसाल पेश करेगी।


