लक्सर। बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान में लगी आग की जानकारी मिलते ही पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद सोमवार को पीड़ित व्यापारी शिव कुमार सिंघल से मिलने पहुंचे। उन्होंने व्यापारी का हालचाल पूछा, ढांढस बंधाया और व्यक्तिगत रूप से नकद सहायता राशि प्रदान की।
पूर्व मंत्री आनंद ने कहा कि व्यापारी की दुकान ही उसके परिवार का मुख्य आजीविका स्रोत होती है। अचानक आग लगने से सब कुछ राख हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और आगे भी हर संभव मदद करते रहेंगे।
आनंद ने कहा, “मैं लक्सर क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ हूं। जितना मेरे सामर्थ्य में होगा, मैं सहायता करता रहूंगा।”
व्यापारी समुदाय ने पूर्व राज्य मंत्री की त्वरित पहल और सहयोग की सराहना की।


